फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व रेलवे कर्मचारी के घर के ताले तोड़कर 9 लाख की चोरी

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के नैनाना ब्राह्मण में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के किचन से लेकर कमरों की अलमारी तक को खंगाल डाला और करीब आठ लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद ले गए। नैनाना ब्राह्मण निवासी मदन मोहन शर्मा रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी रेखा रानी शर्मा घर में अकेली रहती हैं। उनके बेटे देवेंद्र आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। दो दिन पहले रेखा रानी अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गई हुई थीं। इसी का फायदा उठाते हुए बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मकान के मुख्य गेट और कमरों के तीन ताले तोड़ दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें