आगरा के खेरागढ़ में एमएलसी चुनाव के दाैरान मतदान केंद्रों पर भीड़ रही। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। मतदान की गति धीमी रहने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी मतदान नहीं हो पाने पर कुछ मतदाता बिना वोट डाले ही लौट गए। उन्होंने कुछ देर बाद दोबारा आकर मतदान करने की बात कही।