फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फेसबुक पर लास्ट दिन लिख जहर खाने जा रहे युवक को अछनेरा पुलिस ने बचाया

अछनेरा। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सोमवार को एक सुसाइड पोस्ट डालकर आत्मघाती कदम उठाने जा रहे एक 29 वर्षीय युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बचा लिया। युवक ने देर रात अपने फेसबुक अकाउंट पर यारों आज हमारा लास्ट दिन है यारों गलती हो गयी माफ करना लिखकर जहर की शीशी की तस्वीर पोस्ट की थी। पोस्ट वायरल होते ही एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को समय रहते ट्रैक कर बचा लिया। उसको परिवार के सामने युवक की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद उसने अपनी गलती मानी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजन ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। एसीपी अछनेरा ने बताया की सूचना मिलते ही युवक के घर पहुंच उसको बचाया और भविष्य में कोई ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें