आगरा में रिजर्व पुलिस लाइंस में रविवार को वामा सारथी की ओर से वामा वेलनेस कैंप लगाया गया। इसमें पुलिसकर्मियों और उनके परिजन की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप में जिला अस्पताल, पुलिस अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, जिला होम्योपैथिक अस्पताल और उजाला सिग्नस रेनबो अस्पताल के विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। जांच के साथ ही दवाओं का वितरण किया गया।