फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेल विकास और यात्री सुविधाओं पर किया गया मंथन, सांसदों ने ट्रेनों के ठहराव और फेरे बढ़ाने के दिए सुझाव

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में शुक्रवार को रेल विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन किया गया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की उपस्थिति में सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने मंडल की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने रेल विकास को नई गति देने के लिए कई बहुमूल्य सुझाव दिए। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार को ताज कन्वेंशन होटल में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ता है। आगरा मंडल प्रमुख रेल मार्ग पर होने के कारण विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त बजट और आधुनिक तकनीक से रेल परियोजनाएं तेजी से पूरी हो रही हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में आगरा मंडल ने 353.07 लाख यात्रियों से 729.92 करोड़ रुपये की यात्री आय अर्जित की। मालभाड़ा आय 548.87 करोड़ रुपये रही। आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन को स्टेशन पुनर्विकास योजना में शामिल किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित 15 में से छह स्टेशनों का कार्य पूरा हो चुका है। जनप्रतिनिधियों ने आगरा और आसपास के क्षेत्रों की रेल समस्याएं उठाईं। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का टूंडला स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी। उन्होंने फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव और आगरा-एटा के बीच ट्रेन के फेरे बढ़ाने का भी सुझाव दिया। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा-उदयपुर वंदे भारत को दोबारा शुरू करने और ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस का संचालन आगरा से कराने का सुझाव दिया। उन्होंने आगरा कैंट पर पार्किंग, पेयजल, प्रतीक्षालय और दिव्यांगों की सुविधाएं बढ़ाने की मांग भी उठाई। उन्होंने स्टेशन पर पौधरोपण की बात कही। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने छह स्थानों पर आरओबी या अंडरपास बनाने, आगरा से खेरागढ़-जगनेर-तांतपुर होते हुए बयाना तक नई रेल लाइन और टूंडला में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का प्रस्ताव रखा। उन्होंने अछनेरा, किरावली, फतेहपुर सीकरी और बिचपुरी में ट्रेनों के ठहराव, ईदगाह-बयाना ईएमयू दोबारा चलाने की मांग भी की। जयंत चौधरी के प्रतिनिधि कप्तान सिंह चाहर ने पृथ्वीनाथ फाटक, वायु विहार, फतेहपुर सीकरी-कागरौल और कीठम-अछनेरा मार्ग पर आरओबी बनाने, फतेहपुर सीकरी स्टेशन का सौंदर्यीकरण और किरावली में आरक्षण खिड़की शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने ऐतिहासिक वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर स्मृति द्वार बनाने का सुझाव भी दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें