फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आज से लगेगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला

Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 01:56 PM IST

आगरा। समय इंडिया ट्रस्ट नई दिल्ली व पुस्तक मेला समिति रांची के सहयोग से 21 साल बाद आगरा कॉलेज के सप्रू हॉस्टल परिसर में 5 से 14 सितंबर तक राष्ट्रीय पुस्तक मेला आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले मेले में देशभर के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की बुक स्टॉल लगेंगी। पाठकों को साहित्य, इतिहास, संस्कृति, बाल साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं, विज्ञान और समसामयिक विषयों की हजारों किताबें एक ही परिसर में मिल सकेंगी। प्रबंध न्यासी चंद्रभूषण ने बताया कि 6 सितंबर को पुस्तकों का लोकार्पण, 9 सितंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और 10 सितंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इस दाैरान मोहन मुरारी शर्मा, कशिश गोयल, निखिल शर्मा, नीलेश कुमार आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें