फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वाटर वर्क्स से लापता किशोर टूंडला में सकुशल मिला

रविवार दोपहर आगरा के थाना बल्केश्वर अंतर्गत गांव खासपुर निवासी 12 वर्षीय प्रिंस ऑटो ठीक कराने वाटर वर्क्स चौराहे गया था, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजन की सूचना पर आगरा पुलिस ने सर्विस लाइन के माध्यम से उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह आगरा पुलिस और टूंडला के थाना नगला सिंघी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के बनकट से प्रिंस को उसके ऑटो सहित सकुशल बरामद कर लिया। नगला सिंघी थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि प्रिंस के मिलने के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है, और वह किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा था, पुलिस इस बात की जांच कर रही है। बेटे को सुरक्षित पाकर पिता बंटू की आंखें भर आईं और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें