आगरा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, दोपहिया या चारपहिया गाड़ी चलानी आती हो या नहीं, फिर भी बनवा देंगे। कार में एक फोटो खिंचेगी और लाइसेंस घर पहुंच जाएगा। बस लर्निंग के लिए 1330 तो स्थायी लाइसेंस के लिए 8 हजार खर्च करने पड़ेंगे...। इतना बोलते ही दलाल को शक हो जाता है और वह सीट से खड़ा हो जाता है। इसके बाद चुप्पी साध लेता है। आरटीओ के बाहर दाम के बदले काम का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अफसर दफ्तर में अंदर बैठे रहते हैं, बाहर यह पूरा फर्जीवाड़ा होता रहता है।