फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 150वें वर्ष पर हुआ वंदे मातरम का सामूहिक गायन

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मधुकर स्मृति संघ स्थान पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चों और लोगों ने एक साथ वंदे मातरम का गायन किया। इस अवसर पर कैप्टन गोविंद और आरएसएस के विभाग सह संघचालक रामवीर फौजदार ने वंदे मातरम के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम देश की एकता, राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना को मजबूत करने वाला राष्ट्रीय गीत है। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गर्ग, गौरव वार्ष्णेय, मनोज सिंघल, नीरज गर्ग, आकाश गोयल, उम्मेद सिंह, भगोर साहूकार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें