फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

आगरा। सदर बाजार क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। काछीपुरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 27 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उनकी 18 वर्षीय भतीजी सहेली के साथ जा रही थी। सुल्तानपुरा निवासी शाहिद ने दोनों से छेड़छाड़ करते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। भतीजी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। युवती के चाचा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने के बाद थाने में तहरीर दी है। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें