फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रास्ते में घेरकर मारपीट-वाहन में तोड़फोड़, चार के खिलाफ प्राथमिकी

आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम चौमा शाहपुर में रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाली किरावली निवासी हरिकेश पुत्र जलसिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपना वाहन लेकर चौमा के रास्ते पर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान चौमा शाहपुर निवासी भोला पुत्र अशोक, योगेंद्र पुत्र अशोक, भोला पुत्र जंगलिया, अंकित पुत्र अशोक और अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और वाहन के शीशे व हेडलाइट तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें