फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंधक बनाकर पीटा, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में पंचवटी से घर लौट रहे युवक को बंधक बनाकर पीटने और रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महादेव नगर, शमसाबाद रोड निवासी राहुल गिरि ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह पंचवटी से घर लौट रहे थे। राज डेयरी के पास देवा नामक युवक मिला और बातचीत करने की बात कहकर उसे बाइक से वीरेंद्र सिंह और दिनेश सिंह के घर ले गया। राहुल का आरोप है कि वहां दोनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद पंकज को बुलाया गया। उसने पिटाई का मोबाइल से वीडियो बनाया। विक्की नामक युवक ने भी पिटाई की। उसे चोरी के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। वीरेंद्र कमरे से रिवॉल्वर लाया और उसमें चार कारतूस डालकर देवा से उसे मारने को कहा। मौका पाकर किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें