आगरा के बमरौली कटारा पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पीड़िता के बाबा ने 5 सितंबर की रात हुई घटना की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को आरोपी अजय प्रकाश को नगला सबला चौराहा, समोगर रोड से गिरफ्तार किया गया।