आगरा के शाहगंज क्षेत्र में बच्चों को डांटने के विवाद में चार भाइयों ने युवक पर जानलेवा हमला किया। सराय ख्वाजा निवासी सोहेल ने बताया कि नौ सितंबर की रात वह अपने भाई बिलाल के साथ दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि तभी सराय ख्वाजा के सलमान, आमिर, जांबाज और छोटू डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर पहुंचे। आते ही उन्होंने हमला कर दिया कि उनके बच्चों को क्यों डांटा। हमले में सोहेल को गंभीर चोटें आईं। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।