आगरा। आईटीआई में प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 4 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई है। प्रथम चरण में 1383 सीटों के लिए शुक्रवार तक 560 प्रवेश हुए हैं। काउंसिलिंग के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण प्रवेश नहीं ले सके। संवाद