आगरा के पिनाहट के हुसैनपुरा गांव निवासी सुशील (22) सोमवार को मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था गांव कुकथरी के पास पहुंचने पर सामने से आए वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा करीम चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।