फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंगाई सभा के नाम पर अवैध धर्मांतरण, चार गिरफ्तार

आगरा। सैंया के जोधापुरा गांव में चंगाई सभा के नाम अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आया है। लोगों को बहाने से बुलाया जाता था। रुपयों का भी झांसा दिया जाता था। इस संबंध में आईबी को सूचना मिली थी। प्रत्येक धर्मांतरण पर आरोपियों को रकम दी जाती थी। एक्सेल फाइल पर पूरा रिकॉर्ड रखा जाता था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विनीत वेदी निवासी जयपुर, बंटू निवासी धौलपुर, मुखराज निवासी थाना खेरागढ़ एवं प्रताप निवासी थाना सैंया आगरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीसीपी आदित्य सिंह के मुताबिक, ग्रुप में 200 से अधिक लोग जुड़े हैं, जिसमें 50 लोग आगरा के हैं। मुख्य आरोपी विनीत वेदी लगभग दस वर्ष से जुड़ा है। सैंया के गांव जोधापुरा निवासी प्रताप के घर में गांव की महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग जुटे थे। पुलिस द्वारा मौके से प्रताप, विनीत वेदी, मुखराज और बंटू से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने आरोपित प्रताप कुशवाह की मां चंद्रवती का एक वर्ष पहले धर्मांतरण करके ईसाई बनाया था। सभी सिग्नल एप के माध्यम से आपस में जुड़े थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें