फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली पर गोमय लक्ष्मी-गणेश चाहिए तो नगर निगम आइये

आगरा। नगर निगम की कान्हा गोशाला में रह रहीं गायों के गोबर से निगम ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं को बनवाया है। लव यू जिंदगी फाउंडेशन की मदद से तैयार कराई गई प्रतिमाओं को दिवाली तक निगम में बने काउंटर से खरीदा जा सकता है। यहां दिवाली की पूजा के लिए इनके अलावा हनुमान जी, शंकरजी, कुबेर जी, सरस्वती मां, बंधनवार, घी, शुभ लाभ, रिद्धि सिद्धि, ओम, श्री, स्वास्तिक, राम दरबार, हवन लकड़ी, दीपक और पूजा सामग्री भी मिलेगी। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि गो उत्पादों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नो प्रॉफिट नो लॉस पर देसी गाय के गोबर और जड़ी बूटी से बने कंडे, हवन सामग्री के अलावा हवन के काम आने वाली गोबर की लकड़ी निगम स्थित काउंटर से उपलब्ध कराई जा रही है। सचिव प्रांकुर जैन बताया कि गोमय लक्ष्मी-गणेश की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति नगर निगम कार्यालय में बने काउंटर पर आकर सुबह 11 से रात 7 बजे तक सामान खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले रक्षाबंधन पर राखियां और गणेशोत्सव पर भगवान विनायक की गोबर से बनी मूर्तियों की बिक्री की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें