फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाह में जमीनी विवाद में लगाई झोपड़ी में आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई

आगरा के बाह के बासौनी के कुंवर खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे प्रेम सिंह के घर पर पड़े छप्पर और झोपड़ी धधक उठे। जमीनी विवाद में आखिरकार आग किसने लगाई? पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाई थी। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें आग की लपटें उठने के वक्त बीहड़ क्षेत्र से जेसीबी भी निकलती हुई दिखी है। जिसे कुछ लोग रोकने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आग की लपटें बुझाने की कोई कोशिश करता हुआ नहीं दिख रहा। आग से झोपड़ी, छप्पर, चारपाई आदि सामान जल कर नष्ट हो गया। पुलिस के मुताबिक पैमाइश में एक पक्ष को कम जमीन मिली थी। उसी की बौखलाहट में झोपड़ी और छप्पर में आग लगाई है। कुंवर खेडा के प्रेम सिंह एवं बाले की गढ़ी के राजवीर सिंह के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। जमीन को जोतने के लिए राजवीर सिंह ने पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। दूसरी ओर कुंवर खेडा के प्रेम सिंह ने एसडीएम से की शिकायत में कहा है कि 16 जून 2010 में उसे पाैधरोपण पट्टा आवंटित हुआ था। जिस पर वह दो नये कमरों का निर्माण करा रहा है। 4-5 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल का निर्माण हो चुका है। पड़ोसी निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराए जाने, निर्माण में हस्तक्षेप रोके जाने, पाैधरोपण के पट्टे में खड़े पेड़ कटवाने के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक दिनेश अग्रवाल, क्षेत्रीय लेखपाल संदीप, अमित मौके पर पहुंचे थे। जमीन की पैमाइश के बाद सहमति बनने पर मुड्डी के लिए जेसीबी आई थी। बासौनी पुलिस के मुताबिक पैमाइश के बाद जिसके हिस्से में जमीन कम आई, उसने क्षुब्ध होकर अपने छप्पर और झोंपड़ी में आग लगाई है। एसडीएम बाह विनोद कुमार ने बताया कि जमीन की पैमाइश के बाद आगजनी की सूचना मिली है। वह मौके पर पहुंच रहे हैं। जांच के आधार पर विधिक कार्यवाही होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें