फतेहाबाद के नगला देव हंस गांव में विधायक छोटे लाल वर्मा के शव पहुंचने से पहले ही अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। गांव में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और सभी विधायक के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।