फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यात्री की जान बचाने पर जीआरपी टीम को डीजी ने दिया पुरस्कार

आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर बुधवार को साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आए यात्री की जान बचाने वाली जीआरपी टीम को पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित जीआरपी मुख्यालय में प्रशस्तिपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच फंस गया था। चलती ट्रेन की चपेट में आने से वह रेलवे ट्रैक की ओर घिसटने लगा था। प्लेटफाॅर्म ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक अंकुज धामा, मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह और आरक्षी लवकुश ने तत्परता और साहस दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बचा लिया। मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए डीजी रेलवे ने तीनों पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें