फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टेंट गोदाम में आग के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

आगरा के कमला नगर के बल्केश्वर स्थित किशन नगर में टेंट के गोदाम में लगी आग के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गोदाम स्वामी की शिकायत पर दर्ज मामले में करीब 60-65 लाख रुपये का सामान जलने की बात कही गई है। न्यू सरस्वती नगर निवासी रवि कुमार दिवाकर ने बताया कि 30 सितंबर को दोपहर करीब 1:15 बजे गोदाम में आग लगी थी। गोदाम का सामान जलकर राख हो गया। बाहर बंधी एक गाय मर गई जबकि तीन गोवंश झुलस गए। गोदाम स्वामी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध गोदाम के अंदर कुछ फेंकते नजर आए हैं। इसी आधार पर आग लगाए जाने की आशंका जताई है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें