आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र में नदगवां रोड पर ट्रक का पहिया खोल रहे क्लीनर श्याम बिहारी (34) को 24 अगस्त को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी क्यौरी ऊपरीपुरा निवासी रश्मी देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।