फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएचसी में गंदगी, खराब अग्निशामक और टूटा मिला छत का प्लास्टर

बिचपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिचपुरी का संयुक्त मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी हेमंत मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। परिसर के अंदर और बाहर साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं थी। महिला और पुरुष शौचालयों में भी गंदगी पाई गई। आगंतुकों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी। निरीक्षण के दौरान भवन की छत का प्लास्टर टूटा हुआ और कुछ हिस्सा गिरा पाया गया। अस्पताल की किचिन बंद थी, जबकि महिला वार्ड के कमरे में लगा एसी भी काम नहीं कर रहा था। दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में लगा अग्निशमन यंत्र भी खराब स्थिति में था। डिस्पेंसरी की जांच में पर्चे के सापेक्ष मरीजों को पूरी दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही थीं। निरीक्षण के दौरान मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह को अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। हेमंत मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट सीडीओ और सीएमओ को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें