फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामलीला मैदान में बिजली कर्मी की मौत, लीला स्थगित

आगरा की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शनिवार को बिजली का काम करते समय हादसे में बिजली ठेकेदार के कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा होने से पुष्प वाटिका और ताड़का वध लीला का मंचन आरती के बाद स्थगित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल (36) निवासी 32/133 लाल मस्जिद, वाटरवर्क्स, थाना कमला नगर के रूप में हुई है। शनिवार को रामलीला मैदान में बिजली का कार्य करते समय राहुल अचानक गिर गया। उसे तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि घटना की सूचना परिजन को दे दी गई है। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि अब रविवार को पुष्प वाटिका, ताड़का वध और धनुष यज्ञ तीनों लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2007 में भी तत्कालीन मुख्य लीला संचालक रवि कुमार अग्रवाल के निधन के कारण आरती के बाद उस दिन की लीला स्थगित की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें