आगरा। ताजगंज के होटल कान्हा कॉन्टिनेंटल में कमरा नहीं मिलने पर युवकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवक नशे में थे और वे पुलिस लिखी कारों से आए थे। होटल कर्मचारी ने युवकों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए ताजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।