आगरा। श्रीराम बरात शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पहली बार बरात की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल करने का निर्णय भी लिया गया। बुधवार को पुलिस लाइंस स्थित प्रशांत मेमोरियल हॉल में आयोजित बैठक में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने राम बरात के मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।