फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुत्तों ने आठ साल के बच्चे पर किया हमला

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मोहनलाल खंडेर में शनिवार शाम खेत पर जा रहे आठ वर्षीय बच्चे पर 10-12 कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के जमीन पर गिर जाने पर काटना शुरू कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को खदेड़कर किसी तरह उसकी जान बचाई। गांव गढ़ी मोहनलाल खंडेर निवासी कप्तान सिंह का आठ वर्षीय पुत्र समीर शनिवार शाम करीब छह बजे खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मौजूद कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने और रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को भगाया और बच्चे को उनके चंगुल से छुड़ाया। हमले में समीर के शरीर पर कई जगह जख्म हो गए। परिजन उसे सीएचसी फतेहाबाद लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें