फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजयुमो की बाइक रैली में मध्य प्रदेश के नेता से विवाद, ब्रज क्षेत्र के दो युवा नेता लखनऊ तलब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नमो युवा संकल्प बाइक यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचते ही विवाद हो गया। आरोप है कि ब्रज क्षेत्र से रैली में शामिल हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत और मैनपुरी से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम चौहान का मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मध्य प्रदेश के प्रभावशाली नेता ने एमपी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के जरिये उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पार्टी हाईकमान ने दोनों नेताओं को तत्काल रैली से लखनऊ बुलाकर जवाब-तलब किया। बताया जा रहा है कि दोनों का पक्ष सुनने के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि यात्रा के दौरान एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए केवल सामान्य बातचीत हुई थी, कोई विवाद नहीं हुआ। गौरव ने इसे सांगठनिक प्रतिद्वंद्विता बताते हुए कहा कि वे भाजयुमो में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, इसीलिए विरोधी उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें किसी काम से लखनऊ बुलाया था और वे दोबारा यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने कहा कि घटना कोई बहुत बड़ी नहीं थी और दोनों पदाधिकारियों को हटाए जाने के संबंध में उन्हें कोई औपचारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विशाल संगठन है, जहां इस तरह की छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें