आगरा के तीर्थ बटेश्वर के खांद चौराहे पर मंगलवार दोपहर बाह की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हो गया। बटेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे जैतपुर निवासी श्रद्धालु विजय कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में विजय कुमार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और उनका प्राथमिक उपचार कराया।