आगरा में बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है, जबकि सर्वे में 19 घरों में डेंगू का लारवा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने लारवा नष्ट कराकर एंटी लारवा का छिड़काव कराया और लोगों को जलभराव रोकने के लिए जागरूक किया। बारिश में पानी भरने से मच्छर पनप रहे हैं। इनके काटने से डेंगू-मलेरिया हो रहा है। दो मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। सर्वे में 19 के घरों में डेंगू का लारवा मिला। इसे नष्ट कराते हुए लोगों को भी जागरूक किया गया।