फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कर्ज में दबा युवक ट्रेन से कटने पहुंचा, जीआरपी ने बचाया

Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 01:58 PM IST

आगरा। कर्ज के बोझ तले दबे एक 19 वर्षीय युवक ने राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने समय रहते युवक को रोक लिया और उसकी जान बचा ली। बाद में काउंसिलिंग के बाद युवक को सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। लोहामंडी के गंगाराम का नगला निवासी अनिल (19) अपने पिता छोटेलाल से अलग नाना-नानी के साथ रहता था और राजस्थान में मजदूरी करता था। जीआरपी के मुताबिक, हाल ही में उसके ठेकेदार ने उसका मेहनताना हड़प लिया था। इसके बाद उसने स्थानीय स्तर पर भी लोगों से उधार लिया था। लगातार बढ़ते कर्ज और उसे चुकाने के दबाव के चलते घर पर आए दिन विवाद होने लगे थे। इसी पारिवारिक कलह से आहत होकर अनिल ने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें