आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में झालरों की सतरंगी रोशनी से जगमगाती जनकपुरी की सड़कों पर बुधवार को भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में रामायण के विभिन्न दृश्यों और घटनाक्रमों को जीवंत करती झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा होली पब्लिक स्कूल चौराहे पर सजा भव्य शंख भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता नजर आया। जनक मंच पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। क्रेजी हॉपर्स के कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।