फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कार की मांग पूरी न होने पर सिपाही ने पत्नी को पीटा, घर से निकाला

आगरा के थाना ट्रांस यमुना में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के उत्पीड़न और मायके में घुसकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने अपने पति समेत ससुराल के छह लोगों पर मारपीट, भूखा-प्यासा रखने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। श्याम विहार कॉलोनी, गली नंबर एक, नरायच निवासी मीनू कुमारी की शादी 18 अप्रैल 2025 को मथुरा के नवादा गांव निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। तहरीर के अनुसार अमित कुमार प्रयागराज की चौथी बटालियन पीएसी में सिपाही है। विवाह में मायके पक्ष ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति समेत ससुरालीजन मारपीट करने लगे। 21 दिसंबर 2025 को उसे घर से निकालने का आरोप है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें