फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीकरी में अंतिम संस्कार पर सूचना रसीद पर विचार।

फतेहपुर सीकरी। पालिका बोर्ड की बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में अंतिम संस्कार करने पर पालिका द्वारा सूचना रसीद काटे जाने पर व्यापक विचार विमर्श हुआ जिससे कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में सुविधा हो सके। पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में किसी भी मृतक के पारिवारी जनों को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में सुगमता के लिए नगर पालिका क्षेत्र में अंतिम संस्कार किए जाने पर पालिका द्वारा सूचना रसीद काटे जाने पर विचार हुआ वहीं मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार के लिए लागत मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभासद विनोद सांमरिया द्वारा बस स्टैंड चौराहे पर जर्जर सड़क मार्ग की मरम्मत कराये जाने की मांग पर पालिका अध्यक्ष द्वारा अविलंब मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में सफाई व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था पर विस्तृत विचार विमर्श किए गए। बैठक में अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, आर आई जीतेश कुमार, लेखाकार कृष्ण बहादुर शर्मा, सभासद मोहम्मद इस्लाम,नौ निहाल सिंह,सईद अहमद, विनोद सांमरिया,मनीष बंसल, लोकन राजपूत, शकील उस्मानी, मुरारी लाल सैनी, मुरारी लाल माहौर, डंबर सिंह, विनोद कुमार, राकेश माहौर,प्रतिभा सिंह,प्रदीप सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें