फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीसीटीवी में चोरी कैद, तीन आरोपी दबोचे

आगरा। नाई की मंडी क्षेत्र में राज ट्रेडर्स के कार्यालय से एसी का कॉपर पाइप और कंप्रेसर समेत सामान चोरी होने के बाद तलाश में जुटे लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। उनका दावा है कि पूछताछ में तीनों ने कार्यालय में चोरी करने की बात कबूल की। रसूलपुर निवासी वसीम सिद्दीकी ने बताया कि 28 सितंबर की सुबह करीब सात बजे उनके कार्यालय में चोरी हुई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। चोरी करने वालों की तलाश के दौरान नालचंद पर तीन संदिग्ध युवक मिले, जिन्हें साथियों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम और निवास बताए। युवकों ने पहले भी चोरी करने और चोरी का सामान राह चलते लोगों को बेचने की बात स्वीकार की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें