फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटीएम में लिखे फर्जी नंबर पर कॉल करना पड़ा महंगा, खाते से रुपये पार

आगरा। एटीएम में डेबिट कार्ड का फंसना और केबिन में चस्पा हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना एक महिला को भारी पड़ गया। बैंककर्मी बनकर ठग ने उनके खाते से 27,800 रुपये उड़ा लिए। घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी बाजार की है, जहां कौशलपुर निवासी रूबी 23 अगस्त को एसबीआई एटीएम से नकदी निकालने गई थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। कार्ड निकालने की कोशिश करने पर एटीएम की केबिन में एक पर्चा लगा मिला, जिस पर मोबाइल नंबर और मशीन खराब होने पर संपर्क करने की बात लिखी थी। संपर्क करने पर शातिर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कार्ड ब्लॉक करने का झांसा दिया और महज 20 मिनट के भीतर खाते से नकदी साफ कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें