आगरा में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को मारुति स्टेट स्थित लक्ष्मीनगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। घरों के बाहर नालियों पर बनाए गए रैंप को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान करीब दो दर्जन भवनों के सामने बने रैंप हटाए गए। नगर निगम की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची रही।