फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा की खेरागढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित, नीरज रातव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से नीरज रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। बुधवार को कस्बे के एक मैरिज होम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व एमएलसी एवं मुख्य अतिथि प्रताप सिंह बघेल ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। जिलाध्यक्ष मनीष कमल की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में मुख्य कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह जाटव, विमल वर्मा तथा मुख्य मंडल प्रभारी हेमेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रताप सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की गई। प्रत्याशी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने नीरज रावत का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें