फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, मासूम समेत दंपती घायल

आगरा के खेड़ा राठौर के नंदगवा में बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे करीब कुत्ते से टकराने के बाद बाइक सड़क पर फिसल गई। बाइक सवार मासूम समेत दंपती घायल हो गए। गुमानसिंह पुरा के प्रेम देव, अपनी पत्नी नीलम, दुधमुंही बच्ची खुशबू के साथ भाभी के निधन पर होने वाले कन्या भोज के लिए बाजार से सामान खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। उन्होंने बताया नंदगवा के पास अचानक सड़क पर आए कुत्ते से उनकी बाइक टकरा गई। तीनों बाइक समेत सड़क पर घिसट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीलम गोद में लिए खुशबू को बचाने के चक्कर में बुरी तरह से घायल हो गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर भर्ती कराया। वहां से नीलम को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें