आगरा में मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के लिए ट्रेनों का संचालन और रखरखाव आसान होने जा रहा है। फूल सैयद चौराहे के पास दूसरे डिपो का निर्माण बृहस्पतिवार को भूमि-पूजन के साथ शुरू हो गया। दोनों डिपो आपस में जुड़ेंगे, जिससे जरूरत के अनुसार सभी 28 मेट्रो ट्रेनों को दोनों कॉरिडोर पर चलाया जा सकेगा और यात्रियों को मेट्रो सेवा के विस्तार में सुविधा मिलेगी। यूपीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजन-अर्चन किया। परियोजना निदेशक अरविंद राय समेत मेट्रो के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुरानी मंडी स्थित 15वीं वाहिनी परिसर में पहला डिपो पूरी तरह चालू है। इसी डिपो से प्राथमिक सेक्शन में मेट्रो ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अब फूल सैयद चौराहे के पास दूसरा डिपो बनने जा रहा है।