फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्षेत्र बजाजा की वैन ने स्कूटी में मारी टक्कर, विवाहिता की मौत

आगरा। थाना शाहगंज के कोठी मीना बाजार रोड पर क्षेत्र बजाजा की वैन की टक्कर से स्कूटी सवार भाई-बहन उछल कर दूर जा गिरे। वैन का पिछला पहिया बहन को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात वाहन बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया। गढ़ी भदौरिया निवासी विवेक कुमार ने बताया कि उनकी 2024 में छीपीटोला निवासी दीक्षा के साथ शादी हुई थी। वह डिजिटल मार्केटिंग का काम करते हैं। सोमवार को पत्नी का भाई देवप्रकाश घर आया। दोपहर ढाई बजे देवप्रकाश के साथ पत्नी मायके के लिए निकली। कोठी मीना बाजार रोड पर सत्तो लाला फूड कोर्ट के पास पीछे से आ रही क्षेत्र बजाजा की वैन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लंबा जाम लग गया। सूचना पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस भी वहां आ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें