फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपार आईडी में स्कूलों की सुस्ती, एक महीने में सिर्फ 60% बढ़ा आंकड़ा; स्कूलों को दो दिन का अल्टीमेटम

आगरा। विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) बनाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की सख्ती के बावजूद स्कूलों की सुस्ती कम नहीं हो रही है। एक महीने पहले जिले में 54 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनी थी, जो अब बढ़कर सिर्फ 60 प्रतिशत तक पहुंची है। यानी एक महीने में महज छह प्रतिशत की प्रगति हुई है। जिले में अभी भी 40 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनना बाकी है। सबसे ज्यादा लापरवाही वाले 129 स्कूलों को बीएसए ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इन विद्यालयों में अपार आईडी का काम सबसे अधिक लंबित है। बीएसए की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दो दिनों में लंबित कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालय का यू-डायस बंद करने के साथ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें