आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सुरेश नगर में 120 गज जमीन के विवाद में एक छोटे भाई की उसके बड़े भाई और भतीजे ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान (49) के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने पहले शाहिद को रास्ते में घेरकर उनकी पिटाई की और फिर सड़क पर पड़े एक भारी पत्थर से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस पूरी वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।