फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पैंतीखेड़ा में पटाखा निर्माण स्थल का एसीपी ने किया निरीक्षण

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव पैंतीखेड़ा स्थित पटाखा निर्माण स्थल का मंगलवार को एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसीपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान परिसर में किसी भी व्यक्ति को पटाखा बनाते हुए नहीं पाया गया। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि लाइसेंस का नवीनीकरण कराने और सभी अनिवार्य सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही पटाखा निर्माण शुरू किया जाए। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्र, बालू-रेत, कंबल समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। एसीपी ने संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस पटाखा निर्माण करने या निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें