आगरा के खेरागढ़ में 5 सितंबर को हत्या के प्रयास की दर्ज प्राथमिकी में वांछित आरोपी कस्बा के रोशन मोहल्ला निवासी लाला को पुलिस ने शुक्रवार रात बस स्टैंड स्थित देवी माता मंदिर के पास एक चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त नाजायज चाकू भी बरामद किया है। मामले में नामजद डोरी, ननुआ, सोनू की पुलिस तलाश कर रही है।