फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: टावर की 150 फीट की ऊंचाई पर बैठे युवक को आने लगी थी झपकी, देर रात फायर ब्रिगेड की मदद से परिजनों ने उतारा

बाह। जैतपुर के फतेहपुरा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम 7.30 बजे नशे में अर्जुन उर्फ पगड़ी मोबाइल टावर पर चढ़ कर 150 फीट की ऊंचाई पर बैठ गया था। उतारने के लिए टावर के पास कोई पहुंचता तो कूद कर जान देने की धमकी दे रहा था। रात 11.30 बजे के करीब उसकी आवाज आना बंद हो गई, झपकी आने लगी थी। तब भाई दिनेश समेत 2 लोग टावर चढ़े और उसे उतार कर लाए। अग्निशमन कर्मी कमल किशोर और नागर सिंह ने उसे पकड़ा और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जैतपुर पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और उसे घर भेज दिया। फतेहपुरा गांव के माखन सिंह का बेटा अर्जुन सिंह उर्फ पगड़ी नशे में बाइक लेकर जा रहा था। परिजनों ने बाइक छीन कर रख ली थी। परिजनों से विवाद के बाद वह टावर पर चढ़ गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड के रेस्क्यू के प्रयास के दौरान बार बार टावर से कूदने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक एक पखवाड़े पहले भी युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। टावर से उतरने एवं चिकित्सीय परीक्षण में स्वस्थ पाए जाने पर परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली है। वर्जन- नशे में युवक टावर पर चढ़ गया था। देर रात उसे उतार लिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण और काउंसलिंग के बाद युवक को भाई के साथ घर भेज दिया।- जितेन्द्र कुमार, एसीपी, बाह

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें