फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करोड़पति किसान की हत्या, घर में सोते समय पत्थर से कुचल दिया सिर

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम सहाई में शुक्रवार सुबह घर में अकेले सो रहे 42 वर्षीय धर्मवीर पुत्र दिगंबर सिंह की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर भारी पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। धर्मवीर चार भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। वह घर पर अकेले रहते थे। उनके बड़े भाई राजकुमार (62), वासुदेव (55) और देशराज (50) हैं। परिजनों के अनुसार धर्मवीर रोजाना सुबह करीब छह बजे उठकर पशुओं को चारा डालते थे। शुक्रवार सुबह निर्धारित समय पर वह चारा डालने नहीं पहुंचे तो भतीजे सौरभ ने मोबाइल पर फोन किया। कई बार कॉल करने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। सुबह करीब आठ बजे सौरभ धर्मवीर के घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें