आगरा। ग्वालियर के डबरा में ढीमरपुरा निवासी दिविज शीतलानी ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा का 14 सितंबर को निधन हो गया था। वह आगरा से हीराकुंड एक्सप्रेस के बी-2 कोच में सीट नंबर 36 पर बैग रखकर टीटीई की तलाश में गए। टीटीई मिलने पर उन्होंने टिकट नहीं होने की जानकारी दी और पेनल्टी बनवाई। रसीद के रुपये देने के लिए करीब 10-15 मिनट बाद बैग खोला तो बैग में रखे 40 हजार रुपये नहीं थे। उन्होंने ट्रेन में ही 139 नंबर पर शिकायत की और दतिया पहुंचकर जीआरपी चौकी में तहरीर दी। जीआरपी कैंट पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।