खेरागढ़। पुलिस ने शनिवार को 16 मुकदमों से संबंधित 1,744 क्वार्टर करीब 314 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट कराया। थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर गठित समिति की मौजूदगी में शराब नष्ट कराते हुए वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान एसीपी खेरागढ़ सुनीता चौहान, आबकारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष समेत पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।